विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख ठगी का आरोप
महराजगंज :-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर परसामलिक थाना क्षेत्र के दो पीड़ितों ने विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपया ठगी का आरोप एक एजेंट पर लगाया गया। प्रकरण में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुठहवां निवासी ओमप्रकाश पुत्र अवधराज व प्रेम पुत्र नान्हू निवासी बभनी ने एजेंट के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। ओमप्रकाश ने लिखा है कि पुत्र को विदेश भेजने के लिए परसामलिक निवासी एजेंट ने 80 हजार रुपये अपने खाते मे लिया है। प्रेम पुत्र नान्हू ने बताया कि वह एजेंट के खाते में विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार रुपया भेजा है। दोनों से विदेश भेजने के नाम पर कुल 1.50 लाख की वसूली की है। लेकिन तय समय से अधिक दिन गुजर जाने के बाद एजेंट ने ना विदेश भेजा और ना ही पीड़ितों को रुपया वापस किया। दोनों पीड़ितों के मुताबिक अपना रुपया मांगने एजेंट के घर पहुंचे तो एजेंट व उसके दो पुत्रों ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया। इस मामले में परसामलिक थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जाएगी।


